तुम पहले....

घर अपने आप थोड़ी बनता है
तुम पहली ईट तो रखो
फूल अपने आप थोड़ी खिलता है
तुम पहले पानी तो डालो।

जीत अपने आप थोड़ी मिलती है
तुम पहले कोशिश तो करो
अंधेरा अपने आप थोड़ी जाता है
तुम पहले दिया तो जलाओ।

पैसे अपने आप थोड़ी मिलते है
तुम पहले काम तो करो
नई शुरुवात अपने आप थोड़ी होती है
तुम पहला कदम तो उठाओ।

-आपसे फिर मिलूंगा मेरे अगले ब्लॉग में।


Comments

Popular posts from this blog

What is T1 in holdings?

List of charges involved in trading and investing in shares

Why did I choose content writing as a career?