Posts

Showing posts with the label storytelling

तुम पहले....

Image
घर अपने आप थोड़ी बनता है तुम पहली ईट तो रखो फूल अपने आप थोड़ी खिलता है तुम पहले पानी तो डालो। जीत अपने आप थोड़ी मिलती है तुम पहले कोशिश तो करो अंधेरा अपने आप थोड़ी जाता है तुम पहले दिया तो जलाओ। पैसे अपने आप थोड़ी मिलते है तुम पहले काम तो करो नई शुरुवात अपने आप थोड़ी होती है तुम पहला कदम तो उठाओ। -आपसे फिर मिलूंगा मेरे अगले ब्लॉग में।

एक मिडल क्लास आदमी...

Image
एक मिडल क्लास आदमी ज्यादा सपने नही देखता क्योंकि वो सच्चाई से अच्छी तरह से वाकिफ है  सपने देखने से पूरे नही होते और अगर गलती से देख भी लिए और पूरे नही हुए तो लोग क्या कहेंगे इसके डर से वो कोशिश ही नही करता। वो बस सोचता है की ठीक ठाक पैसे बनते रहे हर महीने, एक खुदका घर बन जाय, जैसे तैसे बच्चो की पढ़ाई पूरी हो जाए और थोड़े थोड़े पैसे इक्कठा कर के बच्चो की शादी हो जाए इससे ज्यादा वो कुछ नही सोचता क्योंकि वो एक मिडल क्लास आदमी है। कोई भी सामान खरीदने से पहले १० जगह भाव ताव करेगा क्योंकि उसे अपनी क्षमता या बजट पता होता है अगर कभी महंगी चीज लेनी भी पढ़ जाय तो वो दो तीन महीने पहले ही प्लानिंग कर लेता है बिना गारंटी की कोई चीज को हाथ तक नहीं लगाता क्योंकि वो एक मिडल क्लास आदमी है। जिंदगी जीने के बजाय वो कॉम्प्रोमाइज ज्यादा करता है ऐसा नहीं है की उसका दिल नही करता या वो कंजूस है ऐसा इसलिए है क्योंकि उसे पैसे की अहमियत पता है पैसा आता काफी धीरे है लेकिन जाता बोहोत तेज है उसे इस चीज की समझ है क्योंकि वो एक मिडल क्लास आदमी है। -आपसे फिर मिलूंगा मेरे अगले ब्लॉग में।

मेरे पंख होते तो....

Image
मेरे पंख होते तो मैं निकल जाता  पक्षियों के झुंड के साथ दुनिया की सैर करने ना किसी से मंजूरी लेने की प्रक्रिया ना कोई एक जगह रहने की पाबंदी सबके साथ रहकर ना कोई अकेलापन  और जहां नजर जाय बस दिखे गगन। जहां वो डेरा डालते वहां मैं भी विश्राम कर लेता वो मुझसे पूछते मैं उनसे पूछता जीवन कैसा है वो कहते इंसानी जीवन मैं कहता पक्षी जीवन इसी मीठे तर्क वितर्क के बाद सब मुस्कराते एक साथ मेरे पंख होते तो मैं निकल जाता  पक्षियों के झुंड के साथ दुनिया की सैर करने। -आपसे फिर मिलूंगा मेरे अगले ब्लॉग में।

शिकायत तो है जिंदगी से पर...

Image
शिकायत तो है जिंदगी से पर कई एहसान भी है इसके मुझपे पांच साल पहले काफी कमजोर था मैं तो इसी जिंदगी ने मुझे मजबूत बनाया जितने बार गिराया उतने बार वापस उठना भी सिखाया सुख सुविधाएं छीनकर ये बताया कि कोन मेरा अपना नही है और दुख दुविधाएं देकर ये बताया कि कोन मेरा अपना है। पहले मन काबू में नही रहता था शौक पूरे करने की उम्र में शॉक जो दे रखा था जिंदगी ने कही ना कही मैं नाराज था ये जिंदगी से लेकिन जैसे जैसे वक्त बिता और समझ आनी शुरू हुई तब मुझे एहसास हुआ की इस नौसिकिए को समझदार बनाने के लिए ही जिंदगी ने ये दृश्य दिखलाए शिकायत तो है जिंदगी से पर कई एहसान भी है इसके मुझपे। -आपसे फिर मिलूंगा मेरे अगले ब्लॉग में।

कागज़ और कलम मित्र मेरे

Image
इन्हे जानता तो स्कूल के वक्त से था लेकिन ये मेरे मित्र बने २०१५ में जब मुझे शौक चढ़ा हिप हॉप संगीत का तब इनसे मुलाकात हुई मेरी अंदर बोहोत कुछ था कहने को तब कलम ने मुझसे कहा "तू बाहर आने दे तेरे जस्बातो को, मैं शब्दो में उन्हें उतार दूंगा" फिर कागज़ बोला "हा हा जो भी हो सब बयान करना जगह काफी है मुझमें" ये सुनकर काफी खुश हुआ मैं क्युकी इतने सालो से कोई सुनने वाला नहीं था मेरा और ये दोनो मुझे प्रोत्साहन कर रहे थे अपने दिल की बात बताने को फिर मैंने भी निकाल दिए वो सारे जस्बात जो अंदर दबे थे इतने समय से मन हल्का हुआ, खुशी के आसू चलके और शुक्रिया किया खुदा का जिसने मिलाया मुझे ऐसे मित्रो से। -आपसे फिर मिलूंगा मेरे अगले ब्लॉग में।

My first blog

Image
Picture Credit- iStock/Getty Images. This is my first blog . My name is Kailash Parmar aka KP and I am from India. I am a Storyteller and have an interest in Rap music If you like raps then you can check my songs  here Also, I like clicking pictures, editing photos, shooting some random videos and lastly I love riding bikes. Currently, I am unemployed, I quit my job last month because I was no longer finding the work fulfilling and somewhere I was feeling empty end of the day, like there was no satisfaction , so I took this hard decision and the reason I am telling this a hard decision is because right now I am the only earning member of my family of 7 members. Serious things apart, instead of sitting idle I thought to learn some new skills so currently, I am learning UX design from Coursera and today I thought to start my blog post to become a content writer . I got interested in writing in 2015 and the influence came from rap music. In HIP HOP you can exp...