Posts

Showing posts with the label life

शिकायत तो है जिंदगी से पर...

Image
शिकायत तो है जिंदगी से पर कई एहसान भी है इसके मुझपे पांच साल पहले काफी कमजोर था मैं तो इसी जिंदगी ने मुझे मजबूत बनाया जितने बार गिराया उतने बार वापस उठना भी सिखाया सुख सुविधाएं छीनकर ये बताया कि कोन मेरा अपना नही है और दुख दुविधाएं देकर ये बताया कि कोन मेरा अपना है। पहले मन काबू में नही रहता था शौक पूरे करने की उम्र में शॉक जो दे रखा था जिंदगी ने कही ना कही मैं नाराज था ये जिंदगी से लेकिन जैसे जैसे वक्त बिता और समझ आनी शुरू हुई तब मुझे एहसास हुआ की इस नौसिकिए को समझदार बनाने के लिए ही जिंदगी ने ये दृश्य दिखलाए शिकायत तो है जिंदगी से पर कई एहसान भी है इसके मुझपे। -आपसे फिर मिलूंगा मेरे अगले ब्लॉग में।

अगर ज़िंदगी आसान होती तो ?

Image
कभी सोचा है तुमने की अगर ज़िंदगी आसान होती, बिना कोई मुश्किल सब मिल जाता  तो क्या तुम आज जितने काबिल और समझदार हो कभी बन पाते? नही ना? इसलिए जिंदगी में जो भी हो रहा है या जो हो चुका है उसका शुक्र मनाओ क्युकी कही ना कही वो तुम्हे ज़िंदगी में आगे मदद करने वाला है। अगर तुम कमजोर हो तो तुम्हे वो मज़बूत बना रहा है तुम जिन चीज़ों से वाकिफ नहीं हो उससे वो तुम्हे वाकिफ करा रहा है। और जिंदगी इसी का नाम है बिना कोई अनुभव के जीना भी कोई जीना हुआ ;) -आपसे फिर मिलूंगा मेरे अगले ब्लॉग में।

मैं खोया तो नही ?

Image
मैं अक्सर खुद से सवाल करता हु की मैं खोया तो नही चोट लगने के बाद दिल से पूछता हु तू कही रोया तो नही उमर चौबीस है लेकिन ज़िंदगी को बोहोत करीब से देख लिया है काफी आगे आ चुका हु गिरते चलते सायद और भी दूर जाना है  लेकिन रास्ते कुछ अजीब से है इन्ही रास्तों को देखकर खुद से सवाल करता हु की मैं खोया तो नही। है कुछ सपने अधूरे से पूरे करने की इच्छा और क्षमता भी है लेकिन कुछ जिम्मेदारियों से दबा हुआ हु इसे किस्मत का दोष कहूं या खुदा की परीक्षा एक तरफ मेरी पसंदीदा चीज है और दूसरी तरफ मेरे परिवार की खुशियां इन्ही के बीच रहकर खुद से सवाल करता हु की मैं खोया तो नही। -आपसे फिर मिलूंगा मेरे अगले ब्लॉग में।