Posts

Showing posts with the label family

मैं खोया तो नही ?

Image
मैं अक्सर खुद से सवाल करता हु की मैं खोया तो नही चोट लगने के बाद दिल से पूछता हु तू कही रोया तो नही उमर चौबीस है लेकिन ज़िंदगी को बोहोत करीब से देख लिया है काफी आगे आ चुका हु गिरते चलते सायद और भी दूर जाना है  लेकिन रास्ते कुछ अजीब से है इन्ही रास्तों को देखकर खुद से सवाल करता हु की मैं खोया तो नही। है कुछ सपने अधूरे से पूरे करने की इच्छा और क्षमता भी है लेकिन कुछ जिम्मेदारियों से दबा हुआ हु इसे किस्मत का दोष कहूं या खुदा की परीक्षा एक तरफ मेरी पसंदीदा चीज है और दूसरी तरफ मेरे परिवार की खुशियां इन्ही के बीच रहकर खुद से सवाल करता हु की मैं खोया तो नही। -आपसे फिर मिलूंगा मेरे अगले ब्लॉग में।